MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश की संभावना

MP Weather Alert: Weather will change again in Madhya Pradesh, possibility of rain in 12 districts

MP Weather Alert:  पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मध्य प्रदेश में फिर मौसम बदलने वाला है। कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक 1 अप्रैल को मौसम में बदलाव होगा जिससे प्रदेश के नर्मदा पुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, खरगोन, देवास, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बड़वानी, और अलीराजपुर  में हल्के बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना बनी है। 
चार जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। खजुराहो में 41.4, दमोह 40.5, शिवपुरी, सतना, गुना में 40.2, सागर 40.2, देवास, शहडोल में 39.9 डिग्री तापमान दर्ज किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में मौसम शुष्क बना रहेगा कुछ जिलों में रात का तापमान बढ़ने से रातें गर्म हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button