Grain Storage Plan: किसानों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, अब सरकार हर गांव में बनाएगी अनाज भंडारण केंद्र

Grain Storage Plan : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब राज्यों के हर गांव में अनाज भंडारण केंद्र बनेगा। भारत सरकार ने सहकारी क्षेत्र में अनाज भंडारण को बढ़ावा देने के लिए एक महात्मा गांधी योजना की शुरुआत की है और इस योजना के अंतर्गत हर गांव में अनाज भंडारण केंद्र बनाया जाएगा ताकि किसानों को किसी भी तरह की समस्या ना हो।
इस योजना को 31 मार्च 2023 को ही मंजूरी मिल गई थी लेकिन अब इस योजना को लागू किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राथमिक रूप से गांव में ही सभी सुविधाएं प्रदान करना है।
अभी तक 11 राज्यों में बन चुके हैं गोदाम (Grain Storage Plan)
इस योजना के अंतर्गत अब तक 11 राज्यों में 11 पैक्स के लिए गोदामों का निर्माण पूरा हो चुका है। इनकी कुल भंडारण क्षमता 9,750 मीट्रिक टन है। महाराष्ट्र के अमरावती में 3,000 मीट्रिक टन क्षमता वाला सबसे बड़ा गोदाम बनाया गया है, जबकि त्रिपुरा और राजस्थान में 250-250 मीट्रिक टन के छोटे गोदाम तैयार हुए हैं। अन्य राज्यों में भी 500 से 1,500 मीट्रिक टन तक की क्षमता वाले गोदाम बनाए गए हैं। इसके अलावा, 500 और पैक्स के लिए आधारशिला रखी जा चुकी है और कुल 575 पैक्स की पहचान की गई है।
अनाज बर्बादी से रोकने के लिए सरकार ने उठाया है यह कदम
इस योजना का लक्ष्य खाद्यान्न की बर्बादी रोकना, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना और किसानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम दिलाना है।
गोदामों के बनने से फसलों की आपात बिक्री पर रोक लग सकती है। साथ ही, पैक्स को खरीद केंद्र और उचित मूल्य की दुकानों (FPS) के रूप में इस्तेमाल करने की योजना है, जिससे परिवहन लागत में कमी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, योजना के असल प्रभाव को लेकर अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि यह अभी शुरुआती चरण में है।
Also Read:MP News: एमपी के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल में सरकार ने दी इतने रुपए छूट



