Cheapest Portable AC : भरी गर्मी में घर को शिमला बना देगा यह पोर्टेबल AC, बिजली भी नहीं खाता ज्यादा, इतनी है कीमत

Cheapest Portable AC : गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, और पंखे व कूलर से गर्मी से राहत मिलना अब दूर होता जा रहा है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में AC लगवाते हैं। यदि आप भी घर में AC लगवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि मार्केट में अब ऐसा AC उपलब्ध है, जो भीषण से भीषण गर्मी में आपको जबरदस्त ठंडक देगा। यह पहिए वाला AC है, जिसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं, और इससे पूरा घर ठंडा होगा। आइए, इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।
Cheapest Portable AC : कूलर की तरह हर कमरे में जा सकता है AC

अब तक आपने कूलर को एक कमरे से दूसरे कमरे में शिफ्ट किया होगा। गर्मी के मौसम में अक्सर कूलर को इधर-उधर करना पड़ता है, जबकि एक ऐसा AC भी मौजूद है, जिसे लगाने के लिए आपको दीवार में तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं है, न ही इसे कहीं लटकाने की। इसके पहियों के जरिए आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं, किसी भी कमरे में लगा सकते हैं। यदि आप किराए के घर में रहते हैं, तो ऐसे में आपकी परेशानी बहुत बढ़ जाती है। कई बार मकान मालिक से परमिशन भी लेनी पड़ती है, लेकिन इस AC के लिए आपको ऐसा कुछ नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह पहिए वाला AC कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह नॉर्मल AC की तरह एक जगह फिट नहीं होता।
Cheapest Portable AC : आधा और 1 टन की कैपेसिटी के साथ आता है

मार्केट में उपलब्ध कई कंपनियां इस तरह के AC बनाती हैं। यह AC आधा और 1 टन की कैपेसिटी के साथ आते हैं। इस तरह के AC में एक लंबा पाइप होता है, जो कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालता है। ब्लू स्टार, वोल्टास, फिलिप्स और उषा जैसी कंपनियां इस तरह के AC को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेच रही हैं। हालांकि, इनकी कीमत ₹35,000 तक होती है। यदि आप इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदते हैं, तो कुछ वेबसाइट पर आपको अच्छा डिस्काउंट भी देखने को मिल जाएगा।
ब्लू स्टार 1 टन पोर्टेबल AC

आज हम आपको ब्लू स्टार के फिक्स्ड स्पीड AC के बारे में बता रहे हैं। यह अमेज़न पर आपको 17% के डिस्काउंट पर मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹32,390 हो जाती है। रिमोट से चलने वाला यह AC किसी भी कमरे में ले जाया जा सकता है। एक कमरा ठंडा होने के बाद इसे दूसरे कमरे में शिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप इसे EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो यह सिर्फ ₹1,570 की EMI पर भी उपलब्ध है। यह बिल्कुल कूलर की तरह दिखाई देता है, लेकिन इसके लिए आपको दीवार में किसी तरह के छेद नहीं करवाने पड़ते, और बिजली का बिल भी बचता है।
बिजली बिल की होगी बचत

दीवार में एक जगह पर लगने वाले AC के मुकाबले यह बिजली की कम खपत पर चलता है। इसे इनवर्टर और बैटरी पर भी चलाया जा सकता है। यह नॉर्मल कूलर और पंखों की बिजली जितना ही खर्च करता है, जिससे उपभोक्ताओं को फायदा होता हैं।



