MP News: बड़ा फैसला, एमपी के इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द,रविवार को भी करना होगा काम,जानिए क्या है वजह

MP News
MP News

MP News: इटारसी में लगातार धान का आवक हो रहा है। किसानों को सुविधा देने के लिए मंडी प्रशासन के तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। शासकीय अवकाश के दिन भी कर्मचारियों को अब काम करना होगा ताकि धान की बिक्री में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। मंडी समिति के सचिव अरविंद परिहार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में मंडी में हर दिन नियमित रूप से धान की नीलामी और तौल का काम किया जाएगा। इस दौरान रविवार और शनिवार को भी मंडी में कार्य होगा यही वजह है कि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

किसानों से अपील (MP News)

मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील किया है कि वह व्यवस्था में सहयोग करें ताकि धान की नीलामी और तौल की प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। यह आदेश अतिरिक्त विकास अधिकारी और भारसाधक अधिकारी मंडी की तरफ से जारी किया गया है।

इसके साथ ही इस संबंध में मध्य प्रदेश राज्य कृषि वितरण बोर्ड भोपाल कलेक्टर नर्मदा पुरम व्यापारी संगठनों और मीडिया को भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इटारसी कृषि उपज मंडी को स्टाफ की कमी के वजह से लगातार परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। ए ग्रेड इटारसी कृषि उपज मंडी में टोटल 72 पद स्वीकृत किए गए थे लेकिन आधे से अधिक पद कई वर्ष से खाली है अभी केवल 32 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं।

Also Read:MP News: मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: अब इन महिलाओं को देंगे 5 हजार रुपए, आरक्षण पर भी दिया अपडेट

अब लगातार धान की आवक बढ़ती जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टी रविवार और शनिवार को भी रद्द कर दिया गया है। इस किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और साथ ही साथ उनका फसल भी अच्छे से बिक जाएगा।

Also Read:MP News: प्रदेश में आ गई चमचमाती इलेक्ट्रिक बस, इन जिलों में इस दिन से होगी शुरू, यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button