MP News: मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: अब इन महिलाओं को देंगे 5 हजार रुपए, आरक्षण पर भी दिया अपडेट

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की है। महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री ने कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का फैसला लिया है और यह निर्णय 2019 तक लागू होने वाला है जिसके अंतर्गत अतिरिक्त सिटे बढ़ाई जाएगी ताकि महिलाओं को अधिक अवसर मिल सके।
महिला आरक्षण के लिए राज्य सरकार ने बनाया खास योजना (MP News)
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही साथ सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे राजनीति और सरकारी कार्यों में महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व मिलेगा जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की सराहना की और बताया कि यह महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करती है ताकि वह अपनी जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे। इसके साथ ही ₹5000 रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग में काम करने वाली महिलाओं को दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले के तैयारी पर भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा श्रद्धालुओं और साधु संतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण
महिलाओं के लिए 50% आरक्षण स्थानीय निकाय चुनावों में
लाडली बहना योजना और रेडीमेड गारमेंट्स में काम करने वाली महिलाओं को 5 हजार प्रति माह इंसेंटिव
1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की योजना
सिंहस्थ 2028 की तैयारी और किसानों के लिए 12 हजार की सहायता
Also Read:MP News: मप्र में रबी फसल पर MSP के साथ मिलेगा बोनस, मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी



