कई हीरोइनों के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद भी Salman Khan ने क्यों नहीं की शादी? पहली बार सलीम खान ने किया खुलासा

Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड के भाई जान का जाते हैं। एक्टर अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किए हैं। जल्द ही उनकी फिल्म सिकंदर रिलीज होने वाली है जिसको लेकर फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सलमान खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

सलमान खान एक सक्सेस एक्टर होने के बाद भी आज तक शादी नहीं किए हैं। एक्टर का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ा। कई बार लव फेयर होने के बाद भी उनकी शादी नहीं हो पाई। आज भी फैंस उनसे सवाल करते हैं कि वह शादी कब करेंगे।

सलमान खान ने क्यों नहीं की शादी (Salman Khan)

सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि सलमान खान कई बार रिलेशनशिप में आने के बाद भी कुंवारे हैं क्योंकि उन्हें अपने सपनों की राजकुमारी नहीं मिली। सलीम खान ने कहा कि सलमान जिस भी लड़की को पसंद करते हैं उसमें अपनी मां की क्वालिटी ढूंढते हैं।

वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी अपना कैरियर छोड़कर पूरी तरह से घर संभाले और उन्हें उनकी मां की तरह प्यार करें। सलीम खान ने कहा कि मैं मानता हूं कि यह गलत है। सलमान खान किसी भी सीरियस रिलेशनशिप में जाते हैं तो अंत में शादी के वक्त करियर के वजह से बात खराब हो जाती है। यही वजह है कि एक्टर ने शादी नहीं की।

ऐश्वर्या राय सहित कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है एक्टर का नाम

सलमान खान का नाम ऐश्वर्या राय संगीता बृजलानी सहित कई बड़े एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की वजह से शादी नहीं की क्योंकि वह उन्हें बेइंतहा मोहब्बत करते थे। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया और ऐश्वर्या नें अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

Also Read:MP News: 19 मार्च को मध्यप्रदेश में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल,कॉलेज,दफ्तर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button