MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert: Weather will change amid heat in Madhya Pradesh, rain alert in five districts

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम में बदलाव कि संकेत मिले हैं। दो दिन बाद प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक 15 मार्च को मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, गुना, अशोकनगर और श्योपुर में बादल छाने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी है। इसी तरह 16 मार्च को टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के मौसम में बदलाव आएगा।

पांच जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी
मध्य प्रदेश के पांच जिलों में इन दोनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक बड़वानी (तालुन) में तापमान 39.9, देवास ( कन्नौद) में 39.5, छतरपुर , खजुराहो में 39.4, नर्मदापुरम, पृथ्वीपुर 39.1, और रतलाम, मंडल में 39.0 डिग्री तापमान दर्ज किया है।



