MP Budget 2025: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, इस दिन से मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ, जानिए मोहन सरकार के बजट की 10 बड़ी बातें

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अपना दूसरा बजट पेश किया है और यह बजट बेहद खास रहा। बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाना है और जनता खुशहाल जीवन देना है। महिलाओं का आत्म गौरव मिले और इसके साथ ही जनता के ऊपर किसी भी तरह का बोझ ना हो।
इस बजट में वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 3 लाख नई सरकारी नौकरियां युवाओं के लिए लाई जाएगी ताकि राज्य में बेरोजगारी दर कम हो सके। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा की लाडली बहनों को अब जल्द ही केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। तो आईए जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार के बजट से जुड़ी कुछ खास बातें…
मध्यप्रदेश बजट की खास बातें (MP Budget 2025)
- 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे।
- मुख्यमंत्री किसान सहायता के लिए 5220 करोड़ का प्रावधान।
- प्रदेश के 39 नए औद्योगिक क्षेत्रों में 3 लाख नौकरियां मिलेंगी।
- धार में डायनासोर जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान और डिंडोरी में जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान शुरू होंगे।
- सीएम युवा शक्ति योजना के तहत प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम खोला जाएगा।
- 22 नए आईटीआई खोले जाएंगे।
- प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय खुलेगा।
- प्रदेश सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया।
- 1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण किया जाएगा।
- पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के लिए एक हजार 86 करोड़ का प्रावधान, अनुसूचित जाति के अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए 25 करोड़ का प्रावधान।
- विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53 हजार से ज्यादा आवास बनाए जा चुके हैं।
- एमपी के 19 उत्पादों को GI टैग मिलेगा, एक जिला एक उत्पाद को बढ़ावा।
- किसान परिवारों को हर साल 6 हजार की सहायता दी जा रही इसके अलावा हमारी सरकार सीएम किसान योजना के तहत 5 करोड़ 20 लाख की सहायता का प्रस्ताव।
- नारी कल्याण से संबंधित गर्भ धारण, प्रसव, लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाएं, विवाह निकाह योजना, लाडली बहना योजनाएं सफलता पूर्वक संपन्न की जा रही है।



