DA Hike Update: होली पर करोड़ों कर्मचारियों को सौगात, महंगाई भत्ते पर आया बड़ा अपडेट!

DA Hike Update:  होली के त्यौहार के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सूत्रों की माने तो जल्द ही सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने वाली है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो जाएगी।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार से है बड़ी उम्मीद (DA Hike Update)

एक तरफ जहां केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी मोहन सरकार से बड़ी उम्मीद है। देखना होगा कि मोहन सरकार कब कर्मचारियों के सैलरी में बढ़ोतरी करती है।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महासचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के 12 लाख से ज्यादा कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत पिछले 8 महीने से नहीं दी जा रही है। इससे हर महीने सरकार पर लगभग 180 करोड़ रुपये का बोझ आएगा।

रिटायर्ड कर्मचारियों को कितना होगा फायदा?
अगर राज्य सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लेती है तो इससे पुरानी पेंशन योजना वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को तो फायदा मिलेगा लेकिन नई पेंशन योजना वालों को इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button