MP News: मप्र में यहां 3 स्थानीय अवकाश घोषित, इस दिन रहेगी छुट्टियां

MP News: मार्च का महीना स्कूली बच्चों के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बेहद खास रहा है। इस महीने में सरकारी कार्यालय और बैंकों में कई छुट्टियां हैं जिससे कर्मचारी और बैंक कर्मी अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। होली के मौके पर लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिल रही है, जिससे लोग त्योहार का उत्साह दोगुना कर सकते हैं। इसके अलावा 19 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

मार्च 2025 में सरकारी और बैंक छुट्टियों कि लिस्ट (MP News)

14 मार्च (शुक्रवार) – होली का सार्वजनिक अवकाश
15 मार्च (शनिवार) – दूसरा शनिवार (बैंक बंद)
16 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
19 मार्च – उज्जैन, घटिया, नागदा और बड़नगर में रंगपंचमी का अवकाश
22 मार्च (शनिवार) – चौथा शनिवार (बैंक बंद)
30 मार्च (रविवार) – गुड़ी पड़वा (सरकारी छुट्टी, लेकिन रविवार होने से अलग अवकाश नहीं)
31 मार्च – ईद-उल-फितर (कुछ बैंकों में अवकाश, ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी)
इसके अलावा, 9, 16, 23 और 30 मार्च को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।

होली पर लगातार 3 दिन की छुट्टी

इस साल होली का पर्व 14 मार्च को है और इसके बाद 15 मार्च को शनिवार है और 16 मार्च को संडे है जिसकी वजह से 3 दिन लगातार छुट्टियां रहेंगेी। बैंक कर्मी और सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं।

उज्जैन के कलेक्टर नीरज सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 19 मार्च 2025 को उज्जैन, घटिया, नागदा और बड़नगर तहसीलों में रंगपंचमी का अवकाश घोषित किया गया है।

Also Read:MP News: 1 अप्रैल से मप्र के सरकारी दफ्तरो में बदल जाएगी कार्य करने की व्यवस्था, आदेश हुआ जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button