MP News: 21 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

MP News: मध्य प्रदेश के श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। श्रम विभाग में जनवरी से जून 2024 के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में दो पॉइंट की वृद्धि के आधार पर महंगाई भत्ते में ₹50 प्रति महीने की वृद्धि कर दी है। बता दे की 1 अक्टूबर 2024 से इसको लागू किया जाएगा और इसका लाभ 21 लाख श्रमिकों को मिलने वाला है।

हाई कोर्ट के फैसले के बाद श्रमिकों को मिला बड़ा तोहफा (MP News)

इंदौर बेंच के द्वारा श्रमिकों की न्यूनतम वेतन में संबंधित याचिका पर अभी कुछ समय पहले ही आदेश सुनाया गया था इसके बाद श्रम विभाग में अप्रैल 2024 से श्रमिकों के वेतन में वृद्धि करने का फैसला लिया। अब होली से पहले श्रमिकों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में हुई बढ़ोतरी

राज्य सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का तोहफा दिया गया है। कृषि क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को अब 9670 का न्यूनतम वेतन मिलेगा। सरकारी विभागों में काम करने वाले श्रमिकों को कोई 11850 रुपए प्रति महीने वेतन मिलेगा।

महंगाई भत्ते का लाभ 67 प्रकार के उद्योगों में कार्य कर रहे हैं श्रमिकों को मिलने वाला है। इसमें कृषि निर्माण परिवहन स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक भी शामिल है। इसका लाभ केवल 19 श्रमिकों को मिलेगा जो न्यूनतम वेतन प्राप्त कर रहे हैं।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिलेगी प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधा, मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button