MSP Wheat: अब इस दिन से होगी गेहूं खरीदी, किसानों के लिए ये हैं जरूरी शर्त, नहीं तो होगा नुकसान

MSP Wheat: राजस्थान में गेहूं किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। इस साल 10 मार्च से गेहूं खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। हालांकि खरीदी को लेकर कई कड़े नियम बनाए गए हैं जिसका किसानों को पालन करना होगा। गेहूं की गुणवत्ता है मानको पर खड़ी नहीं उतरी तो किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। 12% से अधिक नमी होने पर कीमत में कटौती होगी वहीं 14% से अधिक नमी होने पर स्टॉक पूरी तरह से और स्वीकृत कर दिया जाएगा।

25 जून तक होगा आनलाईन पंजीयन ( MSP Wheat )

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रकिया 10 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए किसान ऑनलाइन पंजीयन 25 जून तक करा सकेंगे। गेहूं की गुणवत्ता को लेकर कुछ शर्ते भी लगाई गई हैं उसके अनुरूप ही खरीद की जाएगी। धुन लगे दाने एक प्रतिशत से अधिक होने पर स्टॉक अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

वहीं स्टॉक में संक्रमण पाए जाने पर 2 रुपए प्रति क्विंटल की कटौती फ्यूमीगेशन शुल्क के रूप में ली जाएगी। साथ ही 12 प्रतिशत से अधिक और 14 प्रतिशत तक की नमी पर मूल्य कटौती होगी। इसके अलावा 14 प्रतिशत से अधिक नमी वाले स्टॉक अस्वीकृत किए जा सकते हैं। राज्य में इस बार 20 लाख मीट्रिक टन गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद करने का लक्ष्य तय किया गया है।

गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय

राजस्थान के किसानों के लिए आई बड़ी खबर। राज्य में गेहूं और मूंगफली की खरीद को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। जहां एक तरफ गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी, वहीं मूंगफली खरीद की अवधि भी बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है।

इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, साथ ही किसानों को 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी मिलेगा। क्या इससे किसानों को राहत मिलेगी? क्या आपकी फसल को सही दाम मिलेगा? जानिए इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी।

समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद की अवधि अब 10 मार्च तक

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश में मूंगफली खरीद की अवधि को 10 मार्च तक बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखकर खरीद अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Also Read: MP News: 2196 करोड रुपए खर्च कर एमपी में बनेगा चकाचक फोरलेन हाईवे,इन क्षेत्रों का होगा विकास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button