Betul News : रात में मोबाइल पर अचानक बजा तेज सायरन, लोगों में मचा हड़कंप, लोग मोबाइल को दूर फेकने लगे
Betul News: A loud siren suddenly rang out on the mobile phone at night, causing panic among the people, who started throwing away their mobile phones.
Betul News : सोमवार शाम को कई मोबाइल उपभोक्ताओं में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक मोबाइल पर तेज आवाज में सायरन बजने लगा। कुछ लोग मोबाइल में खराबी आने का सोचकर मोबाइल को दूर फेकने लगे। कुछ लोग मोबाइल हैक होने या फिर मोबाइल में वायरस आने या फिर साइबर अटैक होना समझने लगे। कोई कुछ समझ पता तक यह खबर आग की तरह फैल गई। लोग घबराने लग गए।
यह थी पूरी खबर, क्या है सच?
जब इस बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट मोबाइल पर जारी किया है जिसके कारण सायरन बजा है। इसका प्रमुख उद्देश्य खराब मौसम की स्थिति में लोगों को सबसे पहले सतर्क करना और सुरक्षा सुनिश्चित करने का है। आने वाले दिनों में कोई आपदा जैसी स्थिति निर्मित होती है तो लोगों को अलर्ट रखने का है। यह मैसेज स्मार्टफोन के अलावा कीपैड मोबाइल पर भी दिया है। हालांकि यह मैसेज सभी उपभोक्ता को नही आया है। कई उपभोक्ता को ही मेसेज मिला है। मैसेज अलर्ट में छत्तीसगढ़ क्षेत्र में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।