MP Board Exam 2025: बैतूल में कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय के प्रश्रपत्र में बना एक नकल प्रकरण

MP Board Pariksha: A case of cheating in the question paper of English subject of class 12th in Betul

MP Board Exam 2025 :  बैतूल। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय के प्रश्रपत्र में एक नकल प्रकरण बनाया गया। शुक्रवार को कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र 110 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुआ। परीक्षा में 14 हजार 728 विद्यार्थी सम्मिलित होना था, जिसमें से 392 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। 14 हजार 336 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के लिए बनाएं गए उडऩदस्तों ने 71 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया है, जिसमें विकास खंड स्तर के उडऩ दस्तों ने 45 और राजस्व विभाग के अधिकारियों के उडऩ दस्तों ने 26 केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैतूल बाजार स्वाध्यायी विद्यार्थियों के परीक्षा केन्द्र पर एक नकल प्रकरण बनाया गया। शुक्रवार को ही कक्षा 10वीं का उर्दू विषय का प्रश्नपत्र संपन्न हुआ जिसमें 28 विद्यार्थी में से 27 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 1 मार्च को हाई स्कूल का एनएसक्यूएफ का प्रश्न पत्र संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button