MP News: रील बनाओ और ₹200000 का इनाम पाओ, एमपी सरकार देगी पैसा, बस करना होगा ये काम

MP News: मध्य प्रदेश में सरकार युवाओं को रील बनाने के लिए पैसा दे रही है। आपको बता दे की रील प्रतियोगिता के अंतर्गत सरकारी युवाओं को ₹200000 तक प्रोत्साहन राशि देगी। राज्य सरकार के द्वारा स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता की घोषणा की गई है और इसके लिए प्रतिभागियों को 15 अप्रैल तक गांव के कचरे से जुड़ी जागरूकता पर रील बनाकर सरकार के द्वारा दी गई लिंक पर अपलोड करना है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए कहा कि पूरे राज्य से प्राप्त जिलों में से सर्वश्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
स्वच्छता पर बनाना है रील ( MP News)
मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि गांव में कचरा ना फैलाएं और कचरा प्रबंधन करें इससे संबंधित रील बनाना है। इस प्रतियोगिता के तहत नौजवान बेटे बेटियों और अभिभावक स्वच्छता और अच्छी आदतों पर रील बना कर सरकार को भेज सकते हैं और इनाम का सकते हैं। इसके अंतर्गत न केवल आपको पैसे मिलेंगे बल्कि आप समाज सुधारने में एक प्रतिभागी बनेंगे। यह योजना मध्य प्रदेश के स्वच्छता के लिए शुरू की गई है।
Also Read: MP News: मप्र में बनेगा दुबई जैसा हाइटेक शहर, 2 हजार करोड़ होंगे खर्च, इतनी जमीन लेगी सरकार
इस लिंक पर करें अपलोड
स्वच्छता के प्रति जागृति संबंधी रील बनाकर https://mp.mygov.in/task/swachh-madhya-pradesh-reel-making-contest… पर रजिस्ट्रेशन कर रील अपलोड करना होगा. इसमें प्रथम पुरस्कार की राशि 2 लाख रुपए है. मंत्री प्रहलाद पटेल से आग्रह किया है कि ‘स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता’ में भाग लेकर http://mp.mygov.in पर 15 अप्रैल तक अपलोड करें. बता दें कि पहला पुरस्कार दो लाख रुपए, दूसरा पुरस्कार एक लाख रुपए और तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपए दिलाएगा. इसके अलावा 25-25 हजार रुपए के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।


