MP News: आम लोगों को राहत, कम किराए पर मप्र की सड़कों पर नजर आएगी इलेक्ट्रिक बसें

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द किया जाएगा। राज्य के परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इन बसों का निर्माण पीथमपुर में आइसर कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इस बस का संचालन ग्रीन सेल मोबिलिटी लिमिटेड के द्वारा किया जाएगा।
तैयार किए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन और डिपो ( MP News )
इसके लिए चार्जिंग स्टेशन और डिपो को कस्तूरबा नगर और बैरागढ़ में बनाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 महीने में चार्जिंग स्टेशन और डिपो का निर्माण हो जाएगा। इन बसों के संचालन में प्रति घंटे के हिसाब से 45 रुपए खर्च होगा और केंद्र सरकार की ओर से 22 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सब्सिडी भी दी जा रही है। सबसे बड़ी बात है कि यह बस फूली AC होगी।
इलेक्ट्रिक बस ओके आने के बाद बीसीएलएल की डीजल वाली बसों का संचालन भी किया जाएगा। बसों को चार ऑपरेटर लगभग 350 बेसन का संचालन होगा और अभी 125 बेसन का संचालन किया जा रहा है। बेसन का लाइव लोकेशन देखने के लिए कंट्रोल सेंटर भी बनाया गया था जो कि पिछले कुछ महीने से बंद पड़ा है उसे फिर से चालू किया जाएगा।
Also Read: Betul Today News: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुनील और रक्कू शर्मा की शिव साधना
लोगों के सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए इस बसों को एयर कंडीशन से लैस किया गया है। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना आए इसके लिए भी बसों में अलग से व्यवस्था किया जाएगा।
Also Read: MP News: मप्र में इस तारीख से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, इस बार इतना मिलेगा समर्थन मूल्य



