PM Kisan Yojana : होली से पहले किसानों को सौगात, सरकार कल खातों में भेजेगी रूपए, लेकिन इस बार इनको कुछ नहीं मिलेगा

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के 19वीं किस्त का इंतजार करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। होली के पहले यानी की 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त की रकम किसानों के खाते में भेज दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भागलपुर से किसानों के खाते में किस्त जारी करेंगे। डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री मोदी की राशि भेजने वाले हैं।

पीएम किसान सम्मन निधि योजना के 19वीं किस्त के अंतर्गत 9.8 करोड़ किसानों को कुल 22000 करोड रुपए मिलेंगे। इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वह खेती से जुड़ी जरूरत को पूरा कर सके।

जाने कैसे करें इस योजना के लिए आवेदन ( PM Kisan Yojana )

 

पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं या फिर राज्य कृषि विभाग के कार्यालय जाकर भी आप आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड बैंक खाता विवरण और भूमि रिकॉर्ड की जरूरत होगी। जिन किसानों ने केवाईसी नहीं कराया है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Also Read: MP News: 250 करोड़ की लागत से मप्र में बनेगा कैंसर हॉस्पिटल, मरीजो को फ्री में मिलेगा इलाज, पीएम मोदी आज करेंगे भूमि पूजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button