Kunal Singh Chauhan wedding: सात फेरों के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहू को दिलाया आठवां वचन, विदाई के वक्त हुए इमोशनल

Kunal Singh Chauhan wedding: केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह चौहान शादी के बंधन में बंद गए हैं और इस दौरान उन्होंने रिद्धि के साथ अग्नि के साथ फेरे लिए।इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने बेटे को आठवां वचन दिलाया। उन्होंने कहा कि वह दोनों पढ़ाई लेती प्रकृति की सेवा करेंगे। अपने पिता के दिए गए वचनों का उन्होंने पालन किया और इस समय पौधारोपण किया।

शादी के बंधन में बंद है कुणाल सिंह चौहान ( Kunal Singh Chauhan wedding )

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप दोनों प्राण लेकर अपने शादी के सालगिरह के हर साल एक पौधा लगाएंगे और पर्यावरण बचाने के लिए और दुनिया को कष्ट ना हो इसके लिए पूरे जीवन काम करेंगे। आप दोनों परोपकार का काम करेंगे।

Also Read:MP News: आसमान छूने को तैयार मप्र में जमीन के दाम, एक झटके में 25 गुना महंगी होगी प्रॉपर्टी

विदाई के समय शिवराज सिंह चौहान इमोशनल हो गए थे और उन्होंने कहा कि एक बाप के लिए बेटी का विदाई करना बेहद मुश्किलों भरा होता है और इस बात को मैंने काफी पास से जाना है। उन्होंने कहा कि मेरी बहू बहू बनकर नहीं बल्कि एक बेटी बनकर मेरे घर आई है।

Also Read: MP News: एमपी के इन जिलों में आधुनिक तरीके से होगा सड़कों का निर्माण, बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जानिए क्या है तैयारी

विदाई के क्षण को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘आज रिद्धि हमारे घर में बहू नहीं, बेटी बनकर आई है। उसकी मुस्कान, संस्कार और आत्मीयता ने सबका दिल जीत लिया है। आज जब उसकी विदाई का क्षण आया, तो हमारे दिल भी भर आए। एक पिता के लिए बेटी को विदा करना जितना कठिन है, उतना ही भावुक पल हमारे लिए भी रहा। रिद्धि, बेटा आपके आने से हमारा घर और भी खुशहाल हो जाएगा। आज से आपकी हर खुशी, हर सपने और हर सफलता के लिए हम हमेशा साथ हैं। बेटी रिद्धि, आपका घर में स्वागत है…।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button