MP News: मध्यप्रदेश के इन गांवों को किया जाएगा शहरों में शामिल, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम शहर विस्तार योजना के लिए 156 पेज में दर्ज किया गया है। इस योजना के मुताबिक पिछले 8 साल में आरएमएस चौराहे की एक सड़क का चौड़ीकरण किया गया था और इसके साथ ही पुरानी इटारसी में बस स्टैंड का निर्माण हुआ है। इसके अलावा बाकी कोई काम नहीं किया गया है और शहर से लगे गांव को जोड़ने में भी कई तरह की परेशानिया आ रही है।
मास्टर प्लान के अंतर्गत जैसे ही इन गांव का विकास किया जाएगा यहां आधुनिक सुविधाएं लोगों को मिलने लगेगी। इन गांव का विकास शहरों के तर्ज पर किया जाएगा।
Also Read:Crime News Today: गौमांस बेचने वाले फरार दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
तैयार हुआ मास्टर प्लान ( MP News )
नगर पालिका और प्रशासन ने यदि 156 पेज का मास्टर प्लान में शामिल सभी सड़कों को निर्धारित मापदंड के अनुसार बनाया तो सड़कों का चौड़ाई 12 से 24 मीटर तक हो जाएगी। इटारसी के मास्टर प्लान को नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में 19 अक्टूबर 2016 को मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 19 (1) के अंतर्गत अनुमोदित किया गया था।
इस प्लान में 17 गांव को किया गया है शामिल
आपको बता दे कैसे मास्टर प्लान में 17 गांव को शामिल किया गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र से सटे गांव रैसलपुर, सोनासांवरी, धोखेड़ा, सनखेड़ा, सोमलवाड़ा, घाटली, जुझारपुर, गोंचीतरोंदा, पथरौटा, भट्टी, धुरपन, भीलाखेड़ी, बैंगनिया, बोरतलाई, देहरी, मेहरागांव को शहर में शामिल करना है। जिसमें ग्राम पंचायतों के विरोध का पेंच फंसा हुआ है।



