Crime News Today: गौमांस बेचने वाले फरार दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
Crime News Today: Both absconding accused selling beef arrested from Maharashtra
Crime News Today: आठनेर में गौमांस बेचने वाले दो आरोपी फरार चल रहे थे आखिरकार पुलिस ने दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया ने बताया किगौवंश वध प्रकरण में फरार आरोपी सफदर कुरैशी (51 वर्ष) एवं उसकी पत्नी नाजिया कुरैशी (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, आठनेर को पुलिस ने महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 15 सदस्यीय पुलिस दल तीन दिनों से अमरावती जिले में ही था ।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा इनका जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
- यह भी पढ़े: Indian Navy Vacancy 2025: इंडियन नेवी 270 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन के लिए यह रखी है योग्यता
आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मामला
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी हामिद कुरैशी, आरोपियों सफदर कुरैशी व नाजिया कुरैशी के विरुद्ध गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4/9, 5/9, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 298 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
- यह भी पढ़े;- MP Today News: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी, 81 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर होगी राशि
जनता से अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया द्वारा जिलेवासियों से अपील की जाती है कि धार्मिक सौहार्द बनाए रखें एवं किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। यदि किसी को गौवंश वध या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 100/112 पर सूचित करे।



