Viral News: विवाह समारोह में घुसा तेंदुआ, मौके पर मच गई अफरातफरी, मंच छोड़कर भागे दूल्हा-दुल्हन, देखे वीडियो

Viral News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक तेंदुआ शादी समारोह में घुस गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। बाराती अपनी जान बचाकर भागने लगे। दूल्हा- दुल्हन को भी मंच छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुए को पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखनऊ बुद्धेश्वर रिंग रोड पर स्थित एम एम मैरिज लॉन में बुधवार की रात को विवाह समारोह चल रहा था। इस बीच अचानक मैरिज गार्डन में तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ घुसते ही भोजन कर रहे बाराती अपनी प्लेट छोड़कर भागने लगे।
Viral News : मंच से भागने लगे लोग
लखनऊ: शादी समारोह के बीच बुद्धेश्वर एमएम लॉन में घुसा तेंदुआ#lucknow #viralvideo #HindiNews pic.twitter.com/Cfgoqsc8Xb
— Mohd Amir (@Mohddamir01) February 13, 2025
दूल्हा दुल्हन भी मंच छोड़कर कर में जाकर छुप गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खूब प्रयास किये। तेंदुआ पूरे मैरिज गार्डन में इधर-उधर भागते रहा। बड़ी मुश्किल से वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल है।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के इस शहर में 292 एकड़ जमीन पर बनेगा नया एयरपोर्ट, बढ़ेगी एयर कनेक्टिविटी



