Vodafone Idea 5G Service: वोडाफोन आइडिया ने 17 शहरों शुरू की 5G सेवा, जाने शहरों की लिस्ट

Vodafone Idea 5G Service: Vodafone Idea started 5G service in 17 cities, know the list of cities

Vodafone Idea 5G Service:  भारत की तीसरी बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने आखिरकार अपनी 5G सेवा की शुरुआत कर दी है। 5G की शुरुआत करने से जियो और एयरटेल को चुनौती मिलना शुरू हो गया है। वोडाफोन आइडिया ने अभी देश के 17 शहरों में 5G सेवा की शुरुआत की है। आने वाले दिनों में तेजी से 5G का विस्तार किया जाएगा। जिन शहरों में 5G की सेवा शुरू हुई है उसे क्षेत्र के उपभोक्ता 475 रुपए का रिचार्ज प्लेन लेकर 5G सेवा का आनंद ले सकते हैं। 
इन शहरों में लाइव हुई 5G सेवा
जानकारी के मुताबिक वोडाफोन आइडिया ने फिलहाल हरियाणा के करनाल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और सिलीगुड़ी, केरल के त्रिककारा, राजस्थान के जयपुर, मध्य प्रदेश के इंदौर, गुजरात के अहमदाबाद , उत्तर प्रदेश में लखनऊ, आगरा, मुंबई, कर्नाटक में बेंगलुरु, पंजाब में जालंधर, तमिलनाडु में चेन्नई, महाराष्ट्र में पुणे और दिल्ली के ओखला क्षेत्र में 5G की सेवा शुरू की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button