MP News: दोगुनी रफ्तार से होगी प्रगति, 31 हजार करोड़ की लागत से बनेगा नया एक्सप्रेस-वे, इन राज्यों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

MP News: मध्य प्रदेश में इस साल नए एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य शुरू होगा।यह एक्सप्रेस वे 1200 किलोमीटर लंबा होगा और राज्य के 11 जिलों से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण में 31000 करोड रुपए खर्च होगा। नर्मदा एक्सप्रेस वे से लगभग 30 नेशनल हाईवे,स्टेट हाईवे और जिलों की नई सड़के जुड़ने वाली है। इस मध्य प्रदेश का विकास होगा और यह कार्य तेजी से चल रहा है उम्मीद है कि 2026 तक काम पूरा हो जाएगा।
11 जिलों से होकर गुजरेगी यह एक्सप्रेसवे ( MP News )

नर्मदा एक्सप्रेस वे अनूपपुर जिले के अमरकंटक से अलीराजपुर जिले बनने वाला है और यह अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर,नरसिंहपुर, होशंगाबाद, हरदा, खंडवा,खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर से होकर गुजरेगा।
Also Read:MP News: नए साल में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देगी मोहन सरकार, इन जिलों में होगी नए महिला थाना की स्थापना
छत्तीसगढ़ और गुजरात से जुड़ेगा यह एक्सप्रेस वे

नर्मदा एक्सप्रेस वे की बेहद खास होती है कि यह छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्य से जुड़ने वाला है। अनूपपुर से यह छत्तीसगढ़ तक जुड़ेगा वही अलीराजपुर से अहमदाबाद तक जुड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से दोनों राज्यों का मध्य प्रदेश से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही निवेश की संभावना है।


