Betul Crime News Today: आज फिर एक किसान की गला रेतकर हत्या से फैली सनसनी, कल भी हुई थी एक युवक की हत्या
Betul Crime News Today: Today again a sensation spread due to the murder of a farmer by slitting his throat, yesterday also a young man was murdered
Betul Crime News Today: चिचोली थाना क्षेत्र में रविवार को फिर एक अधेड़ की गला रेट कर हत्या कर दी। इस हफ्ते की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 2 दिन के भीतर दूसरी हत्या की वारदात सामने आई है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिचोली क्षेत्र में रविवार को आलमपुर में एक ग्रामीण की गला कटी हुई मिला है। मृतक की पहचान 50 बाला वरकड़े के रूप में कई गई है। बताया जा रहा है कि आदिवासी किसान शुक्रवार शाम से लापता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंची है।
- यह भी पढ़े:- MP News: मप्र में 239 अधिकारियों की जायेगी नौकरी,सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है वजह
आलमपुर के पूर्व जनपद सदस्य डोमा सिंह कुमरे ने बताया कि गांव के पास लालमन के खेत के पास रविवार बाला वरकड़े शव मिला है। शुक्रवार शाम मवेशी चराने के बाद घर लौटा था। शाम में।वह दुकान जाने का कहकर निकला था। लेकिन दोबारा नहीं लौटा।परिवार वाले उसकी शुक्रवार रात से तलाश कर रहे थे। शनिवार भी उसे खोजा गया लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को शव खेत मे मिला। अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर हत्या की है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। मौके पर एफ एस एल टीम को भी बुलाया गया है। एएसपी कमला जोशी भी घटना स्थल पर मुआयने के लिए पहुंची है। मृतक के तीन बच्चे है।वह खेती का काम करता था। वह आलमपुर के पटेल ढाना का रहने वाला था।
बता दे कि चिचोली थाना क्षेत्र में कल शनिवार से हत्या की यह दूसरी वारदात है। शनिवार सुबह भी यहां आमला निवासी एक युवक की हाइवे पर सिर कुचली लाश मिली थी। उसका मामला अब तक सुलझा नहीं है।



