Ladli Bahna Yojana: इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त, इस बार मिलेगा इतना पैसा, जानें पूरी अपडेट

Ladli Bahna Yojana
Ladli Bahna Yojana

Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए हर महीने 1250 रुपए देती है। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को हर तरह की सहायता राशि दी जा रही है ताकि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य इंसान पर निर्भर ना रहे।मध्य प्रदेश के लिए पर्यटन पैकेज

9 नवंबर को आई थी 18वीं किस्त ( Ladli Bahna Yojana 19th Instalment )

9 नवंबर को 18वीं किस्त डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा जारी कर दी गई और अब महिलाएं बेसब्री से 19वीं किस्त का इंतजार कर रही है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा था कि महिलाओं के राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि अब देखना होगा कि 19वीं किस्त बढ़कर आती है या 1250 रुपए ही जारी होती है।

Also Read:MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवंबर में 18वीं किस्त जारी की थी। 19वीं किस्त 10 दिसंबर से पहले जारी हो सकती है लेकिन इसको लेकर अभी किसी भी तरह का सरकार के द्वारा ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। 5 से 10 तारीख के बीच यह राशि जारी हो सकती है लेकिन अगर कोई त्यौहार होता है तो राशि पहले ही जारी कर दी जाती है। दिसंबर के महीने में ही लाडली बहन योजना के लिए नया पंजीकरण शुरू हो जाएगा।

Also Read:MP Board Exam Time Table: MP बोर्ड का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा, देखें PDF

महिलाएं बेसब्री से नया आवेदन खोलने का इंतजार कर रही है लेकिन नया आवेदन कब तक खुलता है इसको लेकर अभी ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है। जिन महिलाओं का लाडली बहन योजना का किस्त नहीं आता है वह नए आवेदन में अप्लाई कर सकती है।

Also Read:MP News: एमपी की स्कूल बसों में नहीं किया यह इंतजाम तो निरस्त हो जाएगा परमिट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button