December Bank Holidays: फटाफट निपटा ले अपने जरूरी काम, दिसंबर में बैंकों में रहेगी लंबी छुट्टियां, देखें लिस्ट

December Bank Holidays: कई बार ऐसा होता है हम बैंक जाते हैं लेकिन बैंकों में छुट्टियां होती है जिसकी वजह से हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है जब भी हम बैंक जाएं बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पहले ही चेक कर ले। दिसंबर के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है इसलिए आप बैंकों से जुड़े काम फटाफट निपटा ले।
दिसंबर में सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व, पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, गोवा मुक्ति दिवस, क्रिसमस की पूर्व संध्या, क्रिसमस, क्रिसमस उत्सव, यू किआंग नांगबाह और नए साल की पूर्व संध्या/लॉसोंग/नामसूंग के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
Also Read:MP News: मध्यप्रदेश तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाएगी सरकार, 4 साल में होगा प्रोजेक्ट पूरा
बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट ( December Bank Holidays )
- 15 दिसंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 18 दिसंबर (बुधवार) को यू सोसो थाम की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
- 19 दिसंबर (गुरुवार) को गोवा मुक्ति दिवस के मौके पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे.
- 22 दिसंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे.
- 24 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस ईव के अवसर पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
- 25 दिसंबर (बुधवार) को क्रिसमस के मौके पर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
- 26 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस सेलीब्रेशन के अवसर पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
- 27 दिसंबर (शुक्रवार) को क्रिसमस सेलीब्रेशन के अवसर पर नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे.



