MP Government Job: मध्य प्रदेश में बंपर 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, जाने सम्पूर्ण जानकारी

MP Government Job: There will be bumper recruitment on 1 lakh government posts in Madhya Pradesh, know complete information

MP Government Job: मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के समय सरकारी नौकरी देने के जो वादे किए थे।अब इस पर अमल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार एक लाख सरकारी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चुनाव के समय भाजपा ने 5 साल में लगभग ढाई लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। सरकार ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। 

25 लाख 82 हजार से अधिक लोग बेरोजगार

 जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 25 लाख 82759 लोग बेरोजगार है। 10 लाख 17519 ओबीसी वर्ग के बेरोजगार शामिल है। 7 लाख के करीब सामान्य वर्ग के लोग और 4.38 लाख एससी वर्ग और 4 लाख एसटी वर्ग के बेरोजगार शामिल है। 

इस क्षेत्र में होगी दिसंबर में भर्ती

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार दिसंबर में सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाली है। सरकार विभिन्न विभागों में खाली पदों की जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य विभाग में लगभग 61000 खाली पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा विभाग में 19000 और पुलिस विभाग में 7500, उच्च शिक्षा विभाग में 2100 खाली पदों पर भर्ती होगी। पुलिस विभाग में 2 वर्ष के भीतर 15000 पुलिसकर्मियों की भर्ती का लक्ष्य रखा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button