PM Awas Yojana Scam: पीएम आवास योजना के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानिए बचने का तरीका

PM Awas Yojana Scam : मध्य प्रदेश में साइबर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं जिसको देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। कभी साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट तो कभी फर्जी कॉल का सहारा लेते हैं लेकिन अब साइबर अपराधी एक अनोखे तरीके से क्राइम करने लगे हैं। Apk file के माध्यम से अब साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं। भोपाल पुलिस के द्वारा एक एडवाइजरी जारी किया गया है जिसमें लोगों को ठगी से बचाने के लिए तरीका बताया गया है।
भोपाल पुलिस विभाग ने जारी किया एडवाइजरी ( PM Awas Yojana Scam )
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप फेसबुक आदि पर शादी का आमंत्रण पीएम किसान योजना पीएम आवास योजना न्यू रजिस्ट्रेशन के नाम पर फाइल भेजी जा रहा है और इस फाइल पर गलती से क्लिक करते ही मोबाइल फोन में मालवेयर वायरस डाउनलोड हो जाता है और आपका मोबाइल हैक हो जाता है जिसके बाद साइबर अपराधी आपके बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं।
Also Read:MP News: एमपी हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी परीक्षा में मेरिट के आधार पर होगा चयन
पीएम आवास योजना के नाम पर हो रहा है धोखाधड़ी
राजधानी भोपाल में apk फाइल(APK File Scam) से धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में लिखा है कि, ‘अज्ञात नंबर से या किसी वाट्सऐप पर ग्रुप में किसी नंबर से अगर आपको आमंत्रण के संबंध में APK फाइल या पीएम आवास योजना संबंधी APK फाइल भेजी जाती है, तो सावधान हो जाए। ये एक खतरनाक apk फाइल है। अगर आप इसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं, तो आपका मोबाइल हैक हो सकता है।’
Also Read:MP News: एमपी में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जाएगी सड़के, इन 21 जिलों के सड़कों का होगा निर्माण
हेल्पलाइन नंबर
भोपाल पुलिस ने अपने एडवाइजरी में साइबर ठगी(APK File Scam) का शिकार होने पर इस्तेमाल किए जाने वाले हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी। ऑनलइन ठगी होने पर पीड़ित साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या 9479990636 पर घटना की सूचना दे सकते हैं।



