WhatsApp Call Recording: व्हाट्सएप पर भी होती हैं कॉल रिकॉर्डिंग, बस करना पड़ता हैं ये सेटिंग

WhatsApp Call Recording:
WhatsApp Call Recording

WhatsApp Call Recording: आज के समय में व्हाट्सएप लोगों के लिए बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि लोग अपने तमाम जरूरत के कार्य व्हाट्सएप के माध्यम से करते हैं। 100 में से 99% लोग व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल करते हैं और व्हाट्सएप के माध्यम से पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कार्य किए जाते हैं। व्हाट्सएप आने से बहुत से कार्य आसान हो गए हैं क्योंकि व्हाट्सएप के माध्यम से काफी दूर बैठे लोग से भी आसानी से हम कनेक्ट कर पाते हैं और बात कर पाते हैं।

आप नॉर्मल कॉल पर बात करते हैं तो कॉल रिकॉर्डिंग आसानी से हो जाता है लेकिन व्हाट्सएप पर कॉल रिकॉर्डिंग करना आपको मुश्किल लगता है। आपको बता दे कि आप व्हाट्सएप पर भी आसानी से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। लेकिन आपको जानना चाहिए कि व्हाट्सएप पर कोई ऑफिशियल कॉल रिकॉर्डिंग का तरीका नहीं है जिससे आप कॉल रिकॉर्डिंग लगा सके। व्हाट्सएप में कॉल रिकॉर्डिंग के लिए कोई फीचर नहीं दिया है लेकिन थर्ड पार्टी एप्स की मदद से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इस तरह कर सकते हैं व्हाट्सएप पर कॉल रिकॉर्ड ( WhatsApp Call Recording )

Cube ACR: यह कॉल रिकॉर्डिंग का एक लोकप्रिय माध्यम है और इस ऐप की मदद से आप कोई भी कॉल व्हाट्सएप पर आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Also Read:MP News: इन 20 जिलों में 100 से अधिक छात्रावास बनाएगी मोहन सरकार,मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, जानें क्या है पूरा प्लान

Salestrail: यह प्रीमियम कॉल रिकॉर्डिंग ऐप है जो खासकर प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है और इसके माध्यम से व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड हो सकता है।

ACR Call Recorder : यह लोकप्रिय ऐप है और इसका इंटरफेस उपयोग करके आप आसानी से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Also Read:Betul Crime News Today: रिटायर्ड माल जमादार के सुने आवास में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ

कैसे करें व्हाट्सएप कॉल रिकॉर्ड

  • सबसे पहले आपको इन एप्स को गूगल प्ले से इंस्टॉल करना होगा।
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद सभी जरूरी परमिशन दे।
  • इनमें से कुछ ऐप्स में मैन्युअल कॉल रिकॉर्डिंग एबल करना पड़ेगा।
  • उसके बाद यह ऑटोमेटेकली कॉल रिकॉर्ड करना शुरू हो जाएगा और कट कॉल खत्म होने के बाद रिकॉर्डिंग को इस ऐप में आप सुन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button