Fake Ration Card: सरकार ने करोड़ों लोगों का राशन कार्ड किया रद्द, कहीं आपका भी तो नाम नहीं है इसमें शामिल

Fake Ration Card: केंद्र सरकार के द्वारा फर्जी राशन कार्ड पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है और इसी बीच कई फर्जी राशन कार्ड को कैंसिल भी कर दिया गया है। सरकार ने 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड को रद्द किया है। सरकार के द्वारा वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए नए मानक स्थापित किए गए हैं। सरकार ने कहा कि ईकेवाईसी जो भी नहीं कराएगा उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा।
इन लोगों का राशन कार्ड होगा कैंसिल ( Fake Ration Card )
मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि गड़बड़ी करने वाले लोगों का राशन कार्ड कैंसिल कर दिया जाएगा।अभी तक 20.4 करोड़ राशन कार्ड को डिजिटल किया गया है और इनमें से 99.8 परसेंट आधार से जुड़े हैं और 98.7 परसेंट लाभार्थियों की पहचान बायोमेट्रिक माध्यम से किया गया है।
5.33 लाख ई-पीओएस इक्विपमेंट लगे
खाद्य मंत्रालय ने कहा है की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल लगाया गया है । ताकि इस बात की सत्यता हो सके कि ग्राहकों को सही राशन मिल रहा है इसके साथ ही सही व्यक्ति का सत्यापन भी हो सके। खाद्य मंत्रालय ने कहा कि ई केवाईसी के माध्यम से फर्जी राशन कार्ड पर रोक लगाया जा रहा है ताकि कोई गलत तरीके से राशन न उठा पाए।
कई लोगों के राशन कार्ड हुए रद्द
राशन कार्ड धारकों के द्वारा कई लोगों के राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। अगर आपने ई केवाईसी नहीं कराया है तो आपका भी राशन कार्ड रद्द हो जाएगा इसलिए जल्द से जल्द राशन कार्ड का ई केवाईसी कर ले।



