MP News: इन 20 जिलों में 100 से अधिक छात्रावास बनाएगी मोहन सरकार,मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, जानें क्या है पूरा प्लान

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा गरीब टपके के लोगों के लिए लगातार कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के आदिवासी छात्रों को मोहन सरकार जल्द बड़ा तोहफा देगी और राज्य में सबसे अधिक आदिवासी छात्रावास बनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में 400 करोड़ रुपए की लागत से सबसे अधिक आदिवासी हॉस्टल बनाए जाएंगे। आपको बता दे की धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 50 ब्लॉक में 100 100 सीटों के दो छात्रावास बनाए जाएंगे।
शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं पर दिया जाएगा विशेष ध्यान ( MP News)
मंत्री कुमार विजय शाह का कहना है की धरती अवर जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में केंद्र सरकार देशभर में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं पर खासकर ध्यान दे रही है और इसके अंतर्गत केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार जनजातीय छात्रावासों के निर्माण को मंजूरी दिया है।
4 करोड़ की लागत से बनेंगे हॉस्टल्स
मध्य प्रदेश में आदिवासी छात्रावास 4 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे जो 100 सीटर के होंगे और इन हॉस्टल्स में छात्रों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उन्हें पढ़ाई करने में किसी भी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।
इन जिलों में होगा छात्रावास का निर्माण
अलीराजपुर जिए के जोबट, कट्ठीवाड़ा, सोण्डवा एवं उदयगढ़, बड़वानी जिले के पानसेमल एवं पाटी, बैतूल जिले के भीमपुर, मुल्ताई एवं शाहपुर, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा, बिछुआ, हर्रई, जुन्नारदेव, परासिया एवं तामिया, दमोह जिले के तेंदूखेडा, डिंडोरी जिले के डिंडोरी, मेहंदवानी, समनापुर एवं शाहपुरा, जबलपुर जिले के कुंडम, झाबुआ जिले के पेटलावद, रामा, रानापुर एवं थांदला, खरगोन जिले के भगवानपुरा, भीकनगांव एवं झिरन्या, मंडला जिले के नारायणगंज, नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर, पन्ना जिले के पवई, सतना जिले के रामपुर-बघेलान, सीहोर जिले के नसरूल्लागंज, सिवनी जिले के छपारा, धनौरा, कहानापस (घन्सौर) एवं लखनादौन, शहडोल जिले के ब्यौहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर, श्योपुर जिले के कराहल एवं विजयपुर, शिवपुरी जिले के खनियांधाना एवं शिवपुरी, सीधी जिले के सीधी एवं सिंहावल तथा सिंगरौली जिले के बैढ़न, चितरंगी एवं देवसर में ये हॉस्टल बनाए जाएंगे।
Also Read:MP News: चकाचक होंगे एमपी के ये रेलवे स्टेशन, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, जारी हुआ आदेश



