MP Today News:  समूचे मध्य प्रदेश में बीएसएनएल की सिम का टोटा, उपभोक्ता हो रहे परेशान

MP Today News: There is a shortage of BSNL SIM cards in entire Madhya Pradesh, consumers are facing problems

MP Today News:  सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की सिम उपभोक्ताओं को पिछले एक हफ्ते से अधिक का समय हो गया सिम  उपलब्ध नहीं हो रही है। दरअसल पूरे मध्य प्रदेश में सिम की कमी बनी हुई हैं। जब से बीएसएनएल ने 4जी सेवा की शुरुआत हुई है, तब से सिम की डिमांड बढ़ गई। हालत यह निर्मित हो गई है कि सिम की कमी बनी हुई हैं। उपभोक्ता बीएसएनएल कार्यालय से खाली हाथ वापस लौट रहे है। अधिकारियों का कहना है कि सिम की कमी  पूरे प्रदेश में बनी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल ने अभी कुछ महीने पहले 4जी सेवाओं की शुरुआत की थीं। जब से 4जी की शुरुआत हुई है। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं में इजाफा हो गया। बीएसएनएल के कार्यालय में सिम खरीदने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगने लगी। अब स्थिति यह है कि सिम का टोटा हो गया है। बीएसएनएल कार्यालय में उपभोक्ताओं को सिम नहीं मिल रही। बीएसएनएल कार्यालय में सूचना चस्पा की गई है, जिसमें बताया गया है कि सिम कार्ड की उपलब्धता ना होने के कारण 4जी सिम अपग्रेड का काम आगामी आदेश तक रोक दिया गया है। सिम आने के बाद फिर से अपग्रेड का काम शुरु कर दिया जाएगा। 
Oplus_131072
बीसीएनएल के टैरिफ प्लान सबसे ज्यादा सस्ते
बीएसएनएल ने 4जी की शुरुआत कर दी और अन्य निजी कंपनियों की अपेक्षा टैरिफ प्लान के रेट भी कम है, इसलिए उपभोक्ता अब सरकारी कम्पनी की ओर रूख करने लगे है। जिले के कई जगह क्षेत्रों में बीएसएनएल की 4जी सेवा लाइव हो गई है। कंपनी द्वारा 5जी पर भी काम किया जा रहा है। 2025 के शुरुआत के कुछ महीनों में ही 5जी की शुरुआत हो सकती है। जब से निजी कंपनियों ने टैरिफ दरों में बढ़ोतरी की है, तब से लोग बीएसएनएल की शरण में लोग जा रहे है। बैतूल बीएसएनएल के टीडीएम मेश्राम ने बताया कि वर्तमान में बीएसएनएल की सिम की कमी बनी है। प्रदेश स्तर पर ही सिम उपलब्ध नहीं हो रही है। जल्द ही सिम आने की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button