Indian Railway : अब ट्रेनों में सबको मिलेगी कंफर्म सीट, रेलवे ने बनाया शानदार प्लान, देखें डिटेल

Indian railway : हमारे देश में अधिकतर लोग ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना आरामदायक होता है और लंबी दूरी के सफर भी आसानी से तय होता है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चलाई जा रही 29 जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा के द्वारा दी गई है। तो आईए जानते हैं कि इन ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त कोच…
इन ट्रेनों में लगेगी अतिरिक्त कोच ( Indian Railway )
20 और 27 नवंबर को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 22917 बान्द्रा टर्मिनस हरिद्वार एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसके साथ ही 21 और 28 नवंबर को हरिद्वार से चलने वाली गाड़ी संख्या 22918 हरिद्वार बान्द्रा टर्मिनस में भी थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
2- 16 नवंबर से 30 नवंबर तक बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 20921 बान्द्रा टर्मिनस लखनऊ एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसी तरह 17 नवंबर से 01 दिसंबर तक लखनऊ से चलने वाली गाड़ी संख्या 20922 लखनऊ बान्द्रा टर्मिनस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
3- 15 नवंबर से 29 नवंबर तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20957 इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसके साथ ही 16 नवंबर से 30 नवंबर तक नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 20958 नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
4- 19 नवंबर और 26 नवंबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20932 इंदौर कोच्चीवेली एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसी तरह 22 और 29 नवंबर को कोच्चीवेली से चलने वाली गाड़ी संख्या 20931 कोच्चीवेली इंदौर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
5- 17 नवंबर और 24 नवंबर को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19337 इंदौर दिल्ली सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतरिक्त कोच लगाया जाएगा।इसके साथ ही 18 और 25 नवंबर को दिल्ली सरायरोहिल्ला से चलने वाली गाड़ी संख्या 19338 दिल्ली सरायरोहिल्ला इंदौर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
6- 15 नवंबर से 30 नवंबर तक डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसके साथ ही 17 नवंबर से 02 दिसंबर तक श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
7- 21 और 28 नवंबर को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतरिक्त कोच लगाया जाएगा। साथ ही 24 नवंबर और 01 दिसंबर को कामाख्या से चलने वाली गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
8- 19 और 26 नवंबर को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12923 डॉ अम्बेडकर नगर नागपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतरिक्त कोच लगाया जाएगा। इसी तरह 20 नवंबर और 27 नवंबर को नागपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12924 नागपुर डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।



