MP Weather: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड, बैतूल में भी गिरा तापमान, जाने सभी जिलों जानकारी
MP Weather: Severe cold in Pachmarhi of Madhya Pradesh, temperature dropped in Betul too, know the information about all the districts
MP Weather: मध्य प्रदेश में अब ठंड के तेवर बढ़ने लगे हैं। कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। प्रदेश के पचमढ़ी में इन दोनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पर पहुंच गया है। पचमढ़ी में अत्यधिक ठंड होने के कारण लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना भी बनी है।बैतूल में भी तापमान 12 डिग्री पर पहुंचा
बैतूल में भी न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। एक ही रात में तापमान 2 डिग्री कम हो गया है। बैतूल में शनिवार का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दरजी किया गया। यह सीजन का सबसे कम तापमान है। गिरता तापमान फसलों के लिए भी फायदेमंद है। शाम ढलते ही ठंड का एहसास होने लगता है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
प्रदेश के जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल 12.5 ,भोपाल 12.6, धार 16.7, गुना 15.5, ग्वालियर 15.3, नर्मदा पुरम 16.1, इंदौर 15.7, खंडवा 14.0, खरगोन 14.6, पचमढ़ी 7.8, जबलपुर 13.8, खजुराहो 15.2, नरसिंहपुर 16.0, सागर 16.0, सतना 15.2, टीकमगढ़ 14.5, उमरिया 12.4, उज्जैन 15.0 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।


