इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर फ्री में कर सकते हैं UPSC की तैयारी, जाने किन छात्रों को मिलता है इसका लाभ
UPSC Free Government Scheme : हमारे देश में बड़े पैमाने पर छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। आज के समय में सरकारी नौकरी का तैयारी करना भी काफी मुश्किल हो गया है क्योंकि कोचिंग सेंटर्स की फीस काफी बढ़ गई है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे जिसका लाभ लेकर आप फ्री में सरकारी नौकरी IIT, NEET आदि की तैयारी कर पाएंगे।
Free Govt Coaching
पीएम विद्या योजना फ्री में सरकारी योजना की तैयारी करने के लिए बनाया गया है। इस योजना में ‘आईआईटी पाल’ और ‘ई-अभ्यास’ जैसे प्रोग्राम हैं। इसमें आप IIT और NEET परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के बच्चों को कोचिंग के लिए मिलते हैं पैसे
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी यूपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए राशि मुहैया कराई जाती है। हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है।
मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना
दिल्ली सरकार के द्वारा जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत EWS/ OBC/SC/ST कैटिगरी के छात्रों को फ्री में एसएससी और DSSB की तैयारी के लिए कोचिंग मिलेगा।
Free NEET, JEE कोचिंग – मुख्यमंत्री सुपर टैलेंटेड चिल्ड्रन कोचिंग योजना
यह दिल्ली सरकार के द्वारा चलाए जा रहा है एक शानदार योजना है। इस योजना के अंतर्गत आप फ्री में NEET और JEE जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
केरल की free UPSC Coaching Scheme
यह केरल सरकार के द्वारा चलाई जा रही है एक शानदार योजना है। इस योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फ्री में कोचिंग दी जाती है।
Also Read:MP News: एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में होगी बंपर बहाली, जाने कब आएगा नोटिफिकेशन
ओडिशा की UPSC Coaching Scheme
ओडिशा सरकार के द्वारा भी प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने में मदद किया जा रहा है। उड़ीसा सरकार के द्वारा यूपीएससी कोचिंग योजना चल रहा है जिसके अंतर्गत यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा के लिए फ्री में कोचिंग मिलता है।



