Ladli Bahana kist : आज लाडली बहनों के खाते में आएगी राशि, इतने रुपए ट्रांसफर करेंगे मोहन भैया

Ladli Bahana kist :
Ladli Bahana kist 

Ladli Bahana kist :   मध्य प्रदेश की करोड़ों लाडली बहनों का इंतजार आज खत्म होने वाला है और आज डॉक्टर मोहन यादव बहनों के खाते में 1250 रुपए की किस्त भेजने वाले हैं।

हर महीने की 10 तारीख को मुख्यमंत्री मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में पैसे भेजते हैं। आज 9 तारीख को ही मुख्यमंत्री लाडली बहनों को तोहफा देने वाले हैं।

Also Read:MP Today News: बैतूल के युवक- युवती ने भोपाल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

आज खत्म होगा 18 में किस्त का इंतजार ( Ladli Behna Yojana )

काफी लंबे समय से महिलाओं को 18वीं किस्त का इंतजार है लेकिन अब यह इंतजार खत्म होने वाला है।आज 9 नवंबर को मुख्यमंत्री इंदौर से महिलाओं के खाते में 1250 रुपए 18वीं किस्त के भेजने वाले हैं।प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1574 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।

Also Read:MP News: विदिशा के अमन का हुआ भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में आएंगे नजर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना ( Ladli Bahana kist )

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। पहले इस योजना के अंतर्गत ₹1000 की राशि मध्य प्रदेश की महिलाओं को दी जाती थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरत को आसानी से पूरा कर लेती हैं और उन्हें दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

Also Read:MP News: महाकालेश्वर मंदिर में सेवा का मौका, 500 पदों पर भर्ती, ये युवाओं को ही मिलेगी नौकरी, CM ने की घोषणा*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button