MP School Holiday: मध्य प्रदेश में लगातार पांच दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, परिवार के साथ छुट्टियां बिता पाएंगे टीचर और बच्चे

MP School Holiday
MP School Holiday

MP School Holiday: मध्य प्रदेश में दिवाली की लंबी छुट्टी मिलने के बाद बच्चों को एक बार फिर से लंबी छुट्टी मिलने वाली है। यह छुट्टी सिर्फ बच्चों को ही नहीं मिलेगी बल्कि टीचर्स को भी मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के द्वारा शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो गई है जिसके अंतर्गत प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल बंद रहेंगे। इस साल शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से शुरू होगा। बच्चे अपने माता-पिता और परिवार के साथ नए साल की छुट्टी आराम से मना पाएंगे।

जानिए कितने दिनों तक रहेगी छुट्टी ( MP School Holiday )

शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से शुरू होगा जो की 4 जनवरी शनिवार तक रहेगा। यही वजह है कि बच्चे अपने परिवार के साथ नया साल आसानी से मना पाएंगे और वह कहीं बाहर भी घूमने जा पाएंगे।

Also Read:MP Today News: बैतूल के युवक- युवती ने भोपाल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

टीचर्स के लिए भी बंद रहेगा स्कूल

यह शीतकालीन अवकाश केवल बच्चों के लिए नहीं है बल्कि टीचर्स के लिए भी स्कूल बंद रहेगा। कई बार ऐसा होता है बच्चों की छुट्टी होती है लेकिन टीचर्स को स्कूल जाकर काम करना पड़ता है लेकिन इस बार सभी टीचर्स के लिए अवकाश रहेगा। टीचर्स भी नए साल की छुट्टी अपने परिवार के साथ मना पाएंगे।

Also Read:MP News: एयरपोर्ट जैसा बनेगा मध्यप्रदेश का यह रेलवे स्टेशन, यहां मिलेंगी हाई क्लास सुविधा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button