Onion Price Hike : आम लोगों को लगेगा झटका, फिर प्याज के रेट में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें क्या है वजह

Onion Price Hike : देश में प्याज की कीमत में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। त्यौहारी वारी सीजन की वजह से प्याज के रेट बढ़ गए। पिछले कुछ सालों में प्याज के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को देश के सबसे बड़ी मंडी लासालगांव कृषि उत्पाद बाजार समिति में ब्याज की अधिकतम थोक कीमत 5656 था। यह उच्चतम कीमत था जिसको लेकर लगातार चर्चा हो रहा है।
लासलगांव APMC में बुधवार को प्याज की न्यूनतम कीमत 3,951 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई। हालांकि इस बढ़ती कीमत के चलते अब आम लोगों की जेब पर बड़ा असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
पिछले 5 सालों में प्याज के रेट में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी ( Onion Price Hike )

प्याज की बढ़ती कीमतों ने पिछले 5 सालों में रिकॉर्ड तोड़ दिया। आखरी बार दिसंबर 2019 को प्याज की कीमतों ने 5656 रुपए का आंकड़ा छुआ था उसके बाद थोक भाव का प्याज का रेट भी काफी बढ़ गया। प्याज के रेट में लगातार होती बढ़ोतरी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश के मंडियो में भी प्याज के रेट में बढ़ोतरी हो रही है।
Also Read:MP Holiday News: मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को रहेगा अवकाश, इन जिलों में जारी हुए छुट्टी के आदेश
क्यों बढ़ रही है कीमत

वहीं बढ़ती कीमतों को लेकर लासलगांव कृषि उत्पाद बाजार समिति अधिकारियों का कहना है कि प्याज की बढ़ती कीमतों का कारण आवक में भारी कमी है। आवक नहीं होने के चलते प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वैसे तो आमतौर पर लासलगांव मंडी में रोजाना तकरीबन 15,000 क्विंटल प्याज की आवक रहती है, अब आवक घट गई है और अब यह 3,000 क्विंटल ही रह गई है।



