MP News: एमपी के इस जिले में लगती है सांपों की अदालत, पेशी के लिए आते हैं हजारों सांप , अद्भुत होता है यहां का नजारा

MP News: कोर्ट में पेशी होते आपने सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि सांपों की अदालत होती है जहां आम आदमियों के पेशी होती है। मध्य प्रदेश के सीहोर के लसूडिया परिहार में सांपों की पेशी होती है। यहां पर सांप खुद जाकर बताते हैं कि उसने किसी आदमी को काटा है। सैकड़ो सालों से यह प्रथा यहां चली आ रही है और यहां दूर-दूर से लोग चमत्कार देखने के लिए आते हैं। लोग इसे दैवय कृपा की तरह देखते हैं।
सांपों की लगती है अदालत ( MP News )
सीहोर गांव के लसूडिया परिहार में आज भी सांप काटने वाले लोग स्वस्थ होने के लिए इस मंदिर में आते हैं। आप इसे आस्था करें या अंधविश्वास लेकिन यहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ता और 100 सालों से यह प्रथा चली आ रही है। यह नाग मानव के शरीर में आते हैं और बताते हैं कि उन्होंने व्यक्ति को क्यों काटा।
अगर किसी व्यक्ति को कोई सांप काट लेता है तो वह इस मंदिर में जरूर आता है और यहां आने के बाद वह व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है। सैकड़ो सालों से यह प्रथा चली आ रही है।
झूमने लगते हैं सर्पदंस से पीड़ित लोग

यह रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं और नगाड़े बजाकर सांपों को बुलाया जाता है। एक-एक करके हर पीड़ित को पंडित के सामने लाया जाता है और माना जाता है कि व्यक्ति के शरीर में सांप की आत्मा आ गई है और वह बताती है कि उसने व्यक्ति को क्यों काटा है। पीड़ितों के साथ यहां पर बड़ी संख्या में देखने वाले लोग भी आते हैं।



