MP News: MP में डॉक्टरो की कमी दूर करने के लिए जल्द हजारों पदों पर होगी बहाली, इस दिन आएगा नोटिफिकेशन

MP News: मध्य प्रदेश में जल्द ही डॉक्टरों की बड़े पैमाने पर भर्ती होने वाली है। राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला शुक्रवार को जबलपुर दौरे पर गए थे और इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य में डॉक्टर की बहुत कमी है जिसके वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में 3000 पदों पर जल्द ही डॉक्टरों की बहाली होने वाली है और इसको लेकर कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है।
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है मध्य प्रदेश ( MP News )

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डॉक्टरों की कमी के बारे में राजेंद्र शुक्ला नें जिक्र किया और कहा कि राज्य में डॉक्टरों की कमी देखने को मिल रही है यही वजह है कि मरीजों को परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की कमी के वजह से बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है यही वजह है कि सरकार जल्द ही 3000 से अधिक पदों पर डॉक्टरों की बहाली करने का फैसला ली है।
Also Read:MP Today News: मध्य प्रदेश सरकार ने पेंशनर्स को दिया दीपावली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
जानिए कब होगी डॉक्टरों की भर्ती

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री नें यह भी कहा कि 3000 नए डॉक्टरों की भर्ती का प्रस्ताव मोहन कैबिनेट से पास हो गया है और दो-तीन महीना में डॉक्टरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।
Also Read:MP Political News: मुलताई विधानसभा में भाजपा- कांग्रेस को करना पड़ेगी नए चेहरों की तलाश
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस दौरान कहा कि हर जिले में एक अस्पताल होगा ताकि मरीजों को इलाज करने में परेशानी ना हो इसके साथ ही साथ इन अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।



