MP Today News: गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कि कई बड़ी घोषणाएं, इन लोगों को मिलेगा फायदा
MP Today News: Chief Minister Dr. Mohan Yadav made many big announcements on Govardhan Puja, these people will get benefit
MP Today News: गोवर्धन पूजा के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कई बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री ने गौपालकों आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। अब शहरों में काजी हाउस के स्थान पर गोवंश की देखभाल के लिए गौशालाएं प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बूढ़ी और अपाहिज गायों की देखभाल अब काजी हाउस में नहीं गौशालाओं में की जाएगी। 10 या इससे अधिक गाय पालन करने वाले पशुपालकों को अनुदान दिया जाएगा। गोवंश के बेहतर आहार के लिए प्रति गोवंश के हिसाब से राशि दी जाएगी इस राशि को दुगना किया जाएगा। प्रदेश को दूध उत्पादन क्षेत्र में देश के पहले पायदान पर लाने की कोशिश की जा रही है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में गौशाला प्रारंभ होगी। गोवंश पालकों को अब मिलेगा क्रेडिट कार्ड
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की है कि गोवंश पलकों को क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने क्रेडिट कार्ड देने की बात कही है इसके लिए गोपाल को कुछ चिन्हित किया जाएगा। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान गोवंश पालन के लिए राशि खर्च कर पाएंगे।
गोवंश के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। गवंश की तस्करी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कोई व्यक्ति को वश तस्करी करते पाया गया तो उसे 7 वर्ष की सख्त सजा दी जाएगी।



