Cobra ka Video : सांप ने काटा तो युवक बोला यहां लाओ सब्जी बनाकर खाऊंगा, फिर अचानक तड़प-तड़प कर कोबरा ने तोड़ दिया दम, देखें वीडियो

Cobra ka Video : (मनोहर अग्रवाल) कोबरा प्रजाति के सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसे सांपों का राजा भी कहा जाता है। यह सांप यदि किसी को काट लें तो उसकी मौत होना लगभग तय है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसे सुनने के बाद शायद आपको यकीन ना हो।
दरअसल, बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के अंतर्गत ताप्ती नदी के किनारे बसे एक गांव में एक आदिवासी युवक बिस्तर में सो रहा था, उसे कोबरा सांप ने काट लिया। युवक को तो कुछ हुआ नहीं, लेकिन सांप की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस अजीबोगरीब घटना के बारे में जिसको भी पता चला, वह बिल्कुल हैरान रह गया। हालांकि लगभग 12 घंटे बाद युवक को जहर का एहसास हुआ तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उपचार के बाद वह बिल्कुल स्वस्थ है।
बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के ताप्ती नदी किनारे बसे ग्राम डोक्या में 24 अक्टूबर की रात को गणेश पिता नानु कास्दे उम्र 25 साल को सोते समय पैर में किसी चीज के काटने का अनुभव हुआ तो उसने अपनी भतीजी को उठाया और टॉर्च से देखने के लिए कहा।
कई सांपों की सब्जी बनाकर खाई है ( Cobra ka Video )
भतीजी ने देखा कि वहां कोबरा नाग था। इसके बाद पूरे घर के लोग घबरा गए, लेकिन गणेश को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि उसे जहरीले सांप ने काट लिया है। बल्कि वह तो यह बोलता रहा कि ” कोबरा को यहां लाओ मैं उसकी सब्जी बनाकर खाऊंगा। मैने ऐसे कई सांपों की सब्जी बनाकर खाई है। वह रात भर घर में चैन की नींद सता रहा। जबकि हरे नेट में बंद कोबरा सांप तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई।
लगभग 12 घंटे बाद गणेश को भी जब जहर का एहसास हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे हमीदिया भेजा। लगभग तीन दिन के उपचार के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया, जबकि उसे काटने वाले कोबरा सांप की स्वयं ही तड़प तड़प कर मौत हो गई।
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी गणेश के चाचा राजू ने ग्रामीण संवाददाता मनोहर अग्रवाल को दी गई।
Also Read:Betul Today News : सोयाबीन की दावन करते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आये युवक की कटने से दर्दनाक मौत



