Betul Today News : सोयाबीन की दावन करते समय थ्रेसर मशीन की चपेट में आये युवक की कटने से दर्दनाक मौत
Betul Today News: While threshing soybean, a young man got caught in the thresher machine and died a painful death due to cutting

Betul Today News : बैतूल जिले के थाना मुलताई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारडसिंगा में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय युवक राजेश पिता चिन्दू वागद्रे की थ्रेशर मशीन में फंसने से मृत्यु हो गई।
फरियादी हेमन्त पिता बाबाराव वागद्रे (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम पारडसिंगा ने पुलिस को बताया कि राजेश वागद्रे गांव के जगदीश भिकोंडे के खेत में दिलीप बोडखे की थ्रेशर मशीन से गुरुवार सोयाबीन की दावन रहे थे। कार्य के दौरान, राजेश वागद्रे का अचानक मशीन में फंस गया। जिसकी ब्लेड से कटने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।
मृत्यु की सूचना मिलते ही थाना मुलताई पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना मुलताई में मर्ग क्रमांक दर्ज कर लिया गया है और प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
बैतूल पुलिस सभी किसानों और मजदूरों से अपील करती है कि थ्रेशर मशीन या किसी अन्य कृषि उपकरण का उपयोग करते समय सुरक्षा के उपायों का ध्यान रखें और सावधानीपूर्वक कार्य करें ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


