New Rules from 1 November: आज 1 नवंबर से बदल गए ये जरूरी नियम, जान लीजिए वरना बढ़ेगी परेशानी

New Rules from 1 November
New Rules from 1 November

New Rules from 1 November: आज 1 नवंबर से कई बड़े नियमों में बदलाव देखने को मिल रहा है। महीने की शुरुआत में कई नियमों में सरकार के द्वारा बदलाव किया जाता है जिसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ता है। आज भी कई नियमों में बदलाव हुआ है। तो आईए जानते हैं आज किन नियमों में हुआ है बदलाव…

एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में हुआ बदलाव  ( New Rules from 1 November) 

New Rules from 1 November
New Rules from 1 November

आज कमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इंडियन ऑयल के तरफ से ताजा रेट जारी किया गया है जिसके अनुसार आज कमर्शियल गैस सिलेंडर 62 रुपए महंगा हो गया है।

टेलीकॉम सेक्टर के नियमों में हुआ बदलाव

1 नवंबर से टेलीकॉम सेक्टर में भी बड़ा बदलाव हो रहा है।सरकार ने Jio और Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम को रोकने के लिए मैसेज ट्रैकिंग लागू करने का निर्देश दिया है। इसके तहत Jio और Airtel जैसी सभी टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम मैसेज को ट्रैक करने और ब्लॉक करने के नियम लागू करने होंगे।

मैसेज ट्रेसिबीलिटी नियम के तहत, टेलीकॉम कंपनियां संदिग्ध या फर्जी नंबरों की पहचान करके उन्हें तुरंत ब्लॉक करेंगी, जिससे ये नंबर यूजर्स तक मैसेज नहीं पहुंचा पाएंगे और यूजर्स को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

ट्रेन टिकट के नियमों में बदलाव

आज (1 नवंबर 2024) से ट्रेन टिकट बुक करने के नियम भी बदले हैं। अब आप रिजर्व ट्रेन टिकट को सिर्फ 60 दिन पहले ही बुक कर पाएंगे. पहले 120 दिन पहले बुकिंग शुरू हो जाती थी।

मनी ट्रांसफर के नियमों में हुआ बदलाव

New Rules from 1 November:
New Rules from 1 November:

भारतीय रिजर्व बैंक ने डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर के लिए नए नियम जारी किए हैं, जो 1 नवंबर, 2024 से लागू होंगे। RBI के नए मनी ट्रांसफर नियमों का उद्देश्य धोखाधड़ी के लिए बैंकिंग चैनलों के दुरुपयोग को रोकना है।

Also Read: 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button