MP Today News: अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला
MP Today News: Mohan government took a big decision regarding the transfer of officers and employees
MP Today News: मध्य प्रदेश में अभी भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर से बैन नहीं हटाया है। केवल जरूरी अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। ट्रांसफर नीति को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार ने अब बड़ा फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक सरकार अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर से बेन अभी नहीं हटाएगी। ट्रांसफर के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल बताया गया कि आगामी फरवरी 2025 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आने वाली है। अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किया तो इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी पड़ेगा। विद्यार्थियों की परीक्षा नजदीक होने और पढ़ाई पर किसी प्रकार से कोई असर न पड़े इसे देखते हुए सरकार ने अभी ट्रांसफर पोस्टिंग से बेन हटाने से इनकार कर दिया है। अब संभवत: मार्च के बाद ही ट्रांसफर से बैन हट सकता है।
जरूरी तबादले होते रहेंगे
भले ही प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर से बैन नहीं हटाया लेकिन जरूरी अधिकारी- कर्मचारियों के तबादले होते रहेंगे। बताया जा रहा है कि अभी जिस भी अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले होंगे उनका तबादला सीधे सीएम हाउस से किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अनुमति के बिना कोई भी तबादला नहीं किया जाएगा। गत दिनों हुई मंत्री परिषद की बैठक में भी तबादला नीति से बैन हटाए जाने की मांग उठ चुकी है।



