Ladli Behna Yojana: भाई दूज के अवसर पर लाडली बहनों के खाते में आएंगे ₹3000, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को भाई दूज के अवसर पर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस त्यौहार के अवसर पर मुख्यमंत्री लाडली बहनों के अकाउंट में बड़ा तोहफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले ही ऐलान किया है की लाडली बहनों को ₹3000 दिए जाएंगे और सरकार हर महीने की 10 तारीख को इस योजना की किस्त जारी करती है। इस बार उम्मीद है कि भाई दूज पर लाडली बहन योजना की किस्त जारी की जा सकती है। लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
Sher ka Video: अपनी मौत देख थर-थर कांपने लगा बब्बर शेर, कैमरे में कैद हुआ लाइव नजारा | देखें वीडियो
इस दिन लाडली बहनों के खाते में आएगी राशि ( Ladli Behna Yojana )
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुछ दिन पहले विजयपुर में एक मंच से लाडली बहनों को संबोधित किया और वचन पत्र में जो वादा किया है उसे पूरा करने का भरोसा दिलाया। सरकार के द्वारा पहले लाडली बहन योजना की राशि ₹1000 दी जाती थी जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया और अब इस राशि को बढ़ाकर ₹3000 करने का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाद किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी यह योजना
जब से मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरूआत हुई है। तब से महिलाओं को 1000 हजार रुपए की किस्त दी जाती थी। उसके बाद किस्त को 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। इसके बाद अब दिवाली पर भी किस्त बढ़ाने की मांग उठ रही है। बीते दिनों ही उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सरकार से मांग की थी कि दिवाली के पहले महिलाओं के खाते में तीन हजार रुपए ट्रांसफर किए जाए।



