LPG Price Hike 1 Nov: दिवाली के बाद जनता को लगा महंगाई का तगड़ा झटका, गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, देखें नया रेट

LPG Price Hike 1 Nov: दिवाली के तुरंत बाद ही जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। दिवाली खत्म होते ही एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एक बार फिर से किचन का बजट बिगड़ना तय है। आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमत में 62 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में लगभग 62 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि राहत भरी बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर यानी की 14 किलो वाले गैस सिलेंडर के रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढे दाम आज 1 नवंबर से ही लागू कर दिए गए हैं।
हर महीने के पहले तारीख को बदल जाता है गैस सिलेंडर का रेट ( LPG Price Hike 1 Nov )

आज नवंबर महीने का पहला दिन है. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से मार्केट में मिलने वाली चीजें महंगी हो जाएंगी। तो चलिए जानते हैं नए रेट में कहां अब कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम कितना हो गया।
दिल्ली में सिलेंडर का दाम- 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये
कोलकाता में सिलेंडर का दाम- 1850.50 रुपये से बढ़ाकर 1911.50 रुपये
मुंबई में सिलेंडर का दाम -1692.50 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपये
चेन्नई में सिलेंडर का दाम- 1903 रुपये से बढ़ाकर 1964 रुपये
Also Read:MP News: प्रधानमंत्री ने MP को दी तीन मेडिकल कॉलेजो की सौगात, अब 70 साल से अधिक उम्र के लोग भी आयुष्मान योजना से करा पाएंगे इलाज
14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में कोई इजाफा नहीं

राहत की बात थोड़ी यह है कि घर में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ा है। 1 नवंबर को भी यह घरेलू गैस सिलेंडर अगस्त 2023 के रेट्स पर ही उपलब्ध है।सरकार ने अगस्त 2023 में घेरलू गैस सिलेंडर के दाम में लगभग ₹100 की कटौती की थी। उसके बाद से इसके दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है।



