Medicine Samples Failed: हिमाचल प्रदेश में निर्मित 23 दवाओं के सैंपल फेल, स्टॉक को वापस मंगवाया
Medicine Samples Failed: कई गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल की जाने वाली 23 दवाइयां के सैंपल फेल होने से हड़कंप मच गया है। अब इन दावा के स्टॉक को वापस मंगवाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में निर्मित 23 दवाइयां के सैंपल हो फेल हो गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के मानकों पर यह दवा खरी नही उतरी है। बताया जा रहा है कि CDSCO ने हिमाचल प्रदेश में निर्मित 49 दवाओं के सैम्पल लिए जिसमे से 20 सैम्पल फेल हो गए है। इसी तरह ड्रग कंट्रोलर की जांच में 18 में से तीन सैंपल फेल निकले है।इन दवाओं के सैंपल हुए फेल
जानकारी के मुताबिक CDSCO जांच में प्रसव पीड़ा बढ़ाने और रक्तस्राव कम करने में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीटोसिन दवा, हार्ट अटैक में उपयोग होने वाली कैलशियम ग्लूकोनेट, कैंसर के लिए इस्तेमाल होने वाली इंफोस्फामाइड, संक्रमण के लिए इस्तेमाल होने वाली सेफीट्रकसोना, एलर्जी के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रोमेथजिन, जीवाणु संक्रमण रोकने वाली पाइपेरासिलिन, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाली टारसेमी, किसी मरीज के शरीर में विटामिन-बी की कमी को दूर करने वाली न्यूरोपाइन,
डायबिटीज के लिए उपयोग होने वाली न्यूरोकेम, संक्रमण रोकने के लिए दी जाने वाली इनक्लेव, शरीर में सूजन, अपच, पेट दर्द, दस्त के लिए उपयोग होने वाली ट्रिप्सिन, बुखार के लिए उपयोग होने वाली निमेसुलाइड, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी के चारों ओर की झिल्लियों, ब्लड, पेट, फेफड़े, त्वचा, हड्डियों, जोड़ों और मूत्र के रास्ते में संक्रमण न्यू उपयोग होने वाली जेंटामाइसिन, सीने के दर्द में उपयोग होने वाली जेनेरिकार्ट दवा के सैम्पल फेल निकले है। अभी इन दावों को देशभर से वापस मंगवाया जा रहा है।



