MP News: मप्र में सोयाबीन की खरीदी शुरू, सरकार ज्यादा दे रही MSP, किसानों को होगा फायदा

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के हित में लगातार कई बड़े कदम उठाए जा रहे है। एक बार फिर से मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश में पहली बार सोयाबीन समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है और इसके लिए आज  से 1400 केंद्रों पर सोयाबीन की खरीदी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: Wheat Cultivation : राजा बना देगी गेहूं की ये किस्म, रोग भी नहीं लगता, पानी भी नहीं देना ज्यादा, लागत से 10 गुना होगा मुनाफा!

मुख्यमंत्री ने दिया ये निर्देश ( MP News )

MP News
MP News

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी सोयाबीन उपार्जन की कार्रवाई संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो। अभी तक ई उपार्जन पोर्टल पर 3 लाख 44 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है।

यह भी पढ़ें: MP News: लाडली बहनों को 1250 रुपए के साथ ही हर महीने मिलेगी ₹5000 की राशि, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणा

इतनी ज्यादा मिलेगी MSP

MP News
MP News

सोयाबीन खरीदने के बाद भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किसानों को किया जाएगा। MSP पर 31 दिसंबर 2024 तक सोयाबीन की खरीदी होगी। बता दें कि इस समय की मध्य प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन के दाम 4300 के आसपास चल रहे हैं। जबकि सरकार द्वारा 4892 रुपए प्रति क्विंटल के दर से सोयाबीन की खरीदी की जा रही है। इस तरह से किसान को प्रत्येक क्विंटल सोयाबीन पर 592 रुपए ज्यादा मिलेगे। किसान आसानी से अपना सोयाबीन बेच सकते हैं और सबसे बड़ी बात है कि सोयाबीन अच्छे मूल्य पर सरकार के द्वारा खरीदा जा रहा है और लगातार सोयाबीन तेल के कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें:  शुरू होंगे लाडली बहना के आवेदन, राशि भी बढ़ेगी; मुख्यमंत्री का ऐलान

राज्य में पहली बार MSP पर सोयाबीन का उपार्जन

मध्य प्रदेश में पहली बार प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत सोयाबीन का उपार्जन किया जा रहा है। बता दे कि इसके लिए कृषि विभाग नोडल विभाग है और मार्कफेड राज्य उपार्जन एजेंसी निर्धारित है । सोयाबीन की खरीदी के लिए ई उपार्जन पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है और किसानों को ऑनलाइन ही सोयाबीन के उपज बेचने के लिए भुगतान भी किया जा रहा है।

Also Read:  बैतूल मंडी भाव, जाने मक्का, गेंहू और सोयाबीन के दाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button