Ladli Behna yojana 3rd Round: दस्तावेज रखे तैयार, फिर शुरू होंगे लाडली बहना के आवेदन, राशि भी बढ़ेगी; मुख्यमंत्री का ऐलान

Ladli Behna yojana 3rd Round: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देश की सबसे चर्चित लाडली बहना योजना शुरू की थी। इसके लिए दो चरणों में रजिस्ट्रेशन भी किए गए। समय सीमा होने और रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या अधिक होने से कई महिलाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। ये महिलाएं अब लाभ नहीं ले पा रही हैं, लेकिन लाडली बहना में छुटी हुई बहनों के लिए अब गुड न्यूज है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बारे में जानकारी दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि जल्द ही लाडली बहन योजना के लिए आवेदन ले जाएंगे और एक-एक बहनों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी अपने वचन पत्र में लाडली बहनों से किए वादों को भी पूरा करेंगे, यानी कि मुख्यमंत्री का इशारा योजना की राशि बढ़ाने पर भी था।

यह भी पढ़ें : मप्र की लाडली बहनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, इस डिपार्टमेंट में आएगी बंपर भर्ती, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

सबके नाम जोड़े जाएंगे ( Ladli Behna yojana 3rd Round )

मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के बीजेपी कैंडिडेट रामनिवास रावत का पर्चा जमा करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक विशाल आमसभा ली। आमसभा में मुख्यमंत्री ने लाडली बहना पर सरकार की आगे की रणनीति साफ कर दी। उन्होंने मंच से कहा कि जिन बहनों के नाम लाडली योजना में छूट गए हैं, वे चिंता नहीं करें सरकार जल्द ही दोबारा इस योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। एक एक बहन के नाम योजना में शामिल किए जाएंगे। उपचुनाव के बाद सभी के नाम जोड़े जाएंगे।

3 हजार तक बढ़ाएंगे राशि

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कि कांग्रेस चाहती हैं लाडली बहना को लाभ नहीं मिले। वो बीजेपी पर झूठे आरोप लगाती है। कांग्रेस वाले बोलते हैं लाडली बहना चुनाव के बाद बंद हो जाएगी, लेकिन हमने 1 हजार से राशि बढ़ाकर 1250 की और बहुत जल्द प्रदेश की सभी बहनों को 3 हजार तक राशि हमारी सरकार देगी। बीजेपी ने जितने भी वादे लाडली बहनों से किए हैं सभी पूरे किए जाएंगे।

ये दस्तावेज रखें तैयार

आधार समग्र e-KYC
व्यक्तिगत बैंक खाता
परिवार समग्र आईडी
व्यक्तिगत समग्र आईडी
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर

इसके अलावा योजना में आवेदन करने से पूर्व आधार समग्र e-KYC जरूर करवा लें, क्योंकि e-KYC नहीं होने पर आवेदन रिजेक्ट हो जाएंगे।
इसके अलावा महिला का खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए। ज्वाइंट अकाउंट मान्य नहीं होगा।
वहीं बैंक अकाउंट का आधार से लिंक होना भी जरूरी है। इससे ही डीबीटी सक्रिय होगी और खाते में पैसे आ सकेंगे।

Also Read:MP News: लाडली बहनों को 1250 रुपए के साथ ही हर महीने मिलेगी ₹5000 की राशि, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button